{"_id":"5c65ac47bdec224dab60070f","slug":"81550167111-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकदल ने की सरकारों की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकदल ने की सरकारों की निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लोकदल जिला कार्यकारिणी की गुरुवार को मर्दननाका स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रज्जन नेता ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें गरीब, मजदूर और किसानों की हितैषी नहीं है। देश का यह तबका सबसे ज्यादा परेशान और बदहाल है। युवा वर्ग पलायन कर रहे हैं। चारों तरफ रिश्वत का बोलबाला है।
अध्यक्ष ने कहा कि इन सरकारों को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। बैठक में दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। हाजी मुश्ताक, हाजी कमरुद्दीन, बशीर खां, सलामत खां, सगीर, इब्राहीम, प्रहलाद सिंह खंगार, सईद, सलीम, याकूब, दशरथ कुशवाहा, राजकुमार प्रजापति, छोटेलाल, लड्डन पेंटर आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शखावत हुसैन ने आभार जताया।