फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   डीएम ने प्राधिकरण से तलब किए तीन साल के काम

डीएम ने प्राधिकरण से तलब किए तीन साल के काम

Wed, 12 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने प्राधिकरण से तलब किए तीन साल के काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शहर में सिर्फ चालान और नोटिस भेजने तक सीमित रह गए बांदा विकास प्राधिकरण पर अब नवागंतुक डीएम हीरालाल ने लगाम कसी है। प्राधिकरण सचिव से कहा है कि पिछले तीन वर्षों में प्राधिकरण द्वारा शहर में कराए गए कामों की सूची उनके सामने पेश करे। साथ ही ईमानदारी और टाइन लाइन बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने प्राधिकरण के अलावा डॉयट और जीआईसी का भी निरीक्षण किया।


प्रतिदिन कार्यालयों के निरीक्षण कर रहे डीएम ने बुधवार को बांदा विकास प्राधिकरण कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सफाई और कार्यरत इंजीनियर व आर्किटेक्चर सहित कार्यालय कर्मचारियों की सूची तलब की। डीएम ने प्राधिकरण सचिव संदीप कुमार से कहा कि अपने तीन वर्षों के कामकाज की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं कि कहां और कितने काम हुए हैं और कितने लंबित हैं? डीएम ने इसके पूर्व डॉयट और जीआईसी का निरीक्षण किया। डॉयट में प्राचार्य समेत पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला। डीएम ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया और नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि समय पर उपस्थित नहीं हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। डॉयट में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। जीआईसी में निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य आरके सिंह गैरहाजिर मिले। साथ ही स्कूल-परिसर में गंदगी थी। डीएम ने असंतोष जताते हुए सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

-पूछा, शहर में कहां और कितने कराए हैं कार्य?
-डॉयट और जीआईसी का भी निरीक्षण किया
-डॉयट में प्राचार्य सहित स्टाफ अनुपस्थित मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed