{"_id":"5f15d8288ebc3e63ac04792a","slug":"81-56-crores-for-migrant-workers-banda-news-knp5723059159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिकों के लिए 81.56 मिले करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिकों के लिए 81.56 मिले करोड़
विज्ञापन
बांदा। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से जिले के लिए 81.56 करोड़ का पहला बजट जारी कर दिया है। योजना में प्रवासी श्रमिकों से पोल्ट्री फार्म, उद्यानीकरण, खेत-तालाब, जल प्रबंधन, कैटल शेड, गो आश्रय स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, वर्मी कंपोस्ट आदि कार्य कराए जाएंगे। मनरेगा से 29.47 लाख मानव दिवस सृजित किए जाएंगे।
ग्राम्य विकास विभाग के मुताबिक जिले की 470 ग्राम पंचायतों में लॉकडाउन के बाद महानगरों से 65 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक गृह जनपद/पैतृक गांव आए है। प्रधानमंत्री ने इन्हें गांव पर ही रोजगार मुहैया कराने के लिए पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की थी।
अभियान के तहत जिले को 81.56 करोड़ का पहला बजट जारी किया है। मनरेगा से पोल्ट्रीफार्म, उद्यानीकरण, खेत-तालाब, जल प्रबंधन, कैटल शेड, गो आश्रय स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, वर्मी कंपोस्ट इकाई आदि 3513 निर्माण कार्यों में 29.47 लाख मानव दिवस सृजित कर 47 हजार कामगारों को रोजगार मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित कार्यों में मनरेगा से 81.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्यों की मानीटरिंग की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों को दी गई है। नोडल अधिकारी एसडीएम होंगे।
ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य और प्रस्तावित बजट (लाख में) ी ब्लाक ग्राम पंचायत मानव दिवस बजट
बबेरू 61 3.81 10.59
बड़ोखर 59 3.69 10.21
बिसंडा 49 3.00 8.48
कमासिन 55 3.44 9.52
जसपुरा 32 2.00 5.54
महुआ 76 4.75 13.16
नरैनी 83 5.28 14.37
तिंदवारी 56 3.50 9.69
योग 470 29.47 81.56
योजना में ये होंगे काम
दो पेल्ट्रीफार्म निर्माण, 34 उद्यानीकरण कार्य, 20 खेत-तालाब, 117 जल प्रबंधन, 295 पौधरोपण कार्य, 588 कैटल शेड निर्माण, 174 गो आश्रय स्थल निर्माण, 8 सामुदायिक शौचालय, 8 पंचायत भवन, 1 वर्मी कंपोस्ट इकाई, 20 आंगनवाड़ी केंद्र सहित 3513 अन्य कार्य।
बीडीओ को एक सप्ताह मे कम से कम 100 कार्य शुरू कराने केे निर्देश दिए गए है। प्रगति रिपोर्ट रोजाना दी जाएगी। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जाएगी।-जय प्रकाश मौर्या, उपायुक्त, मनरेगा।