फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   800 crore project will start from March

Banda News: मार्च से शुरू होगी 800 करोड़ की परियोजना

Tue, 28 Jan 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
800 crore project will start from March
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना का बांदा में जल्द काम शुरू होगा। केंद्र सरकार ने पहले चरण में आठ सौ करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस धनराशि से जिले की 1400 किलोमीटर नहरों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

पहली बार देश की बड़ी कंपनियां जिले में काम करेंगी। इसके लिए ई-निविदा आमंत्रित की गई है। सप्ताह भर में कंपनियों से अनुबंध हो जाएगा और नहरों पर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। सरकार की मंशा है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नहरों से हर समय सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो। केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिए इस मंशा को पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

केन-बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के बीच 22 मार्च 2021 को एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। आठ दिसंबर 2021 को ही केंद्र ने इस परियोजना का अनुमोदन किया था। 22 दिसंबर 2021 को परियोजना के लिए 44,605 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। केन-बेतवा के तहत प्रदेश सरकार की ओर से क्रियानिवित किए जाने वाले कार्यों में प्रथम कार्य केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार का है। इस परियोजना की प्राक्लन लागत 1191 करोड़ 51 लाख रुपये है। 28 जून 2024 को प्रदेश सरकार की व्यय वित्त समिति की सहमति मिली। इसके तहत केन नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण को सरकार ने 800 करोड़ रुपये पहली किस्त में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नहरों के क्षतिग्रस्त व जीर्ण-शीर्ण सेक्शन व पक्की संरचनाओं के मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य होंगे। नहरें पूरी क्षमता से संचालित होंगी और टेलों तक हर समय पानी पहुंचेगा। जनपद में इस समय 87484 हेक्टेयर क्षेत्रफल नहरों से सिंचित है। नहर प्रणाली की इस परियोजना से 1,66,975 हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed