फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 buses engaged in Amavasya fair, shortage of buses on other routes

Banda News: अमावस्या मेले में लगीं 80 बसें, अन्य मार्गों पर बसों का टोटा

Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
80 buses engaged in Amavasya fair, shortage of buses on other routes
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में परिवहन निगम की 80 बसें सोमवती अमावस्या मेला के लिए प्रयागराज और चित्रकूट के लिए लगा दी गई हैं। ऐसे में अन्य मार्गों के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को कानपुर, फतेहपुर व लखनऊ आदि के लिए बसें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

सावन की अमावस्या को लेकर परिवहन निगम ने चित्रकूटधाम मंडल की 80 बसों को प्रयागराज व चित्रकूट के लिए लगा दिया है। ऐसे में लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर मार्ग के यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिल रही हैं। बांदा बस अड्डे पर बैठे बबेरू के शिवमंगल का कहना है कि पिता का इलाज कानपुर में चल रहा है। 10 बजे आया था दो घंटे हो गए कानपुर के लिए कोई बस नहीं है। जो भी बसें आती हैं, वह प्रयागराज व चित्रकूट के लिए चली जाती है।
विज्ञापन

खाईंपार के बिंदा का कहना है कि उसे फतेहपुर जाना है। तीन घंटे से कोई बस नहीं है। पूछने पर कहा जाता है जो बस आएगी, वही जाएगी। उधर, अन्य मार्गों में बसों की कमी होने से सबसे ज्यादा दिक्कत महिला व वृद्धों को हो रही है। इक्का दुक्का चलने वाली बसें बस स्टैंड पर आते ही भर जाती हैं। महिलाएं व वृद्ध खड़े के खड़े रह जाते हैं। मेला प्रभारी/एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है मंडल का कोई भी मार्ग बस सेवा से खाली नहीं है। सभी मार्गों पर बसें चल रही हैं, जहां बसों की संख्या कम है। वहां पर बसों की ट्रिप बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed