फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   8 meter track track of canal, submerged crops

नहर की 8 मीटर पटरी बही, फसलें जलमग्न

Tue, 12 Sep 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Tue, 12 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अतर्रा (ब्यूरो)। नहर की करीब 8 मीटर पटरी बह गई। लगभग 20 हेक्टेयर धान की फसल जलमग्न है। दूसरी तरफ ऊपरी हिस्से वाले किसान पानी के लिए परेशान हैं। अधिकारी चुप्पी साधे हैं। केन कैनाल प्रखंड की लापरवाही से पिछले हफ्ते महुटा रजबहा में दशरथ पुरवा की ढाल में दाईं पटरी करीब 8 मीटर कटकर बह गई।
विज्ञापन


किसान राजकिशोर शुक्ला, हरीबाबू शुक्ला, सुखलाल, बद्री प्रसाद, रमेश आदि ने बताया कि एक सप्ताह से धान की फसल डूबकर सड़ रही है। दूसरी तरफ किसान नंद किशोर गर्ग, चुनबद्दा, बोड़ा, रन्नू दुबे ने कहा कि धूप में  फसल सूख रही है। उनके खेतों तक नहर में पानी नहीं आ रहा।
विज्ञापन

 

केन कैनाल के अभियंता नरैनी और अतर्रा क्षेत्रों का मामला बताकर एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। किसानों ने उप जिलाधिकारी से कटान रोकने की गुहार लगाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed