फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   76 year old runner again created history, won bronze medal

Banda News: 76 साल के धावक ने फिर रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक

Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
76 year old runner again created history, won bronze medal
फोटो- 03 मेडल व प्रमाण पत्र के साथ धावक मोती लाल। संवाद
बांदा। हौसला बुलंद हो तो उम्र आड़े नहीं आती। 76 साल की उम्र व हार्ट के मरीज मोतीलाल ने जवाहरलाल नेहरू एथलीट चैंपियनशिप तमिलनाडु चेन्नई में हुई 23वीं एशिया मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर रेस में एक बार फिर बांदा का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर कांस्य पदक से नवाजा गया। इन्होंने न सिर्फ उम्र को मात देते हुए दौड़ में नए-नए कीर्तिमान बनाए हैं। वहीं यह बुजुर्गों के लिए प्रेरणा बने हैं।
विज्ञापन

सरांय निवासी मोतीलाल चौरसिया छिपटरी मोहल्ले में राशन की दुकान चलाते हैं। दुकान उन्हें पिता की मृत्यु के बाद आश्रित कोटे से मिली थी। बचपन से ही इन्हें खेल के प्रति रूचि थी लेकिन बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि में सफलता न मिलने पर इन्होंने वर्ष 1963-64 से दौड़ना शुरू किया। उस समय वह डीएवी इंटर कालेज में छठवीं के छात्र थे। वर्ष 1971 से 1978 तक जेएन डिग्री कालेज में स्पोर्ट्स चैंपियन रहे।
विज्ञापन

वर्ष 1979 से वह तीन साल तक बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी स्तर पर चैंपियन रहे। 1971-72 में इलाहाबाद जोन की प्रतियोगिता में लगातार तार तीन मेडल प्राप्त किए। वर्ष 1979 में बीमारी के चलते उन्होंने दौड़ना बंद कर दिया। 36 साल के लंबे अंतराल के बाद 1915 में उनका जज्बा फिर जागा। वर्ष 1916 में हैदराबाद, 2017 में बेंगलुरू, 2018 में चंडीगढ़ में प्रतिभा का परचम लहराया और एक किलो मीटर से लेकर पांच किमी दौड़ में कांस्य पदक हासिल किए। 2023 को अलीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय पांच किमी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 को आंध्र प्रदेश की गुंटूर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्स लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सात नेशनल व 11 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेडल जीते। हाल ही में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू एथलीट चैंपियनशिप तमिलनाडु चेन्नई में हुई 23वीं एशिया मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया है।
------

इनसेट-
10 सेकेंड में 10 मीटर दौड़ का रिकार्ड

मोतीलाल चौरसिया ने राजस्थान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 सेकेंड में 100 व 25 सेकेंड में 200 और 56 सेकेंड में 400 मीटर दौड़ का रिकार्ड बनाया है। तीन कांस्य पदक हासिल किए थे। मोतीलाल को 22 अगस्त से 31 सितंबर 2026 में दक्षिण कोरिया के डेगू स्टेडियम में होने वाली वर्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता में बुलाया गया है। कहते है कि जिंदगी रही तो अवश्य जाएंगे।

------

सरकार से नहीं मिली कोई मदद
मोतीलाल कहते है कि वह हार्ट के मरीज है लेकिन आज तक सरकार ने एक रुपये की मदद नहीं की। कहते है कि खिलाड़ी जब बढ़ेगा जब उसे सरकार प्रोत्साहित करेंगी और कुछ आर्थिक मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed