{"_id":"58b5c7054f1c1b0574830adb","slug":"76-parties-will-be-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 कर्मियों की 76 पार्टियां करेंगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 कर्मियों की 76 पार्टियां करेंगी मतगणना
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 मार्च को होने वाली मतगणना में बांदा जनपद की चारों सीटों के लिए 76 पार्टियां बनाई गई हैं। आधा सैकड़ा से ज्यादा विभागों के 350 कर्मचारी और अधिकारी मतगणना करेंगे। इन्हें गणना से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हालांकि अभी प्रशिक्षण की तिथि तय नहीं हुई।
विज्ञापन
विकास भवन में इन दिनों मतगणना की तैयारियां जारी हैं। मतगणना मंडी समिति परिसर में होगी। चारों विधान सभा क्षेत्रों के अलग-अलग पंडाल बनाए जाएंगे। कुल 76 मतगणना पार्टियां बनाई गई हैं। हरेक पार्टी में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एक पार्टी में कुल 4 कर्मी लगाए गए हैं। मतगणना कर्मियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्मिकों को ड्यूटी वितरण का काम भी तेजी से निपटाए जा रहे हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधान सभा में 16-16 टेबिल लगाई जाएंगी। चार टेबिल अतिरिक्त लगेंगी। माइक्रो आब्जर्वर सेंट्रल के अधिकारी-कर्मचारी होंगे। इनमें बैंक और पोस्ट आफिस के लोग शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विधान सभा में सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गणना सहायक एकाउंटेंट से संबंधित कर्मचारियों को बनाया गया है। इनमें भूमि संरक्षण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस, लेखाधिकारी कार्यालय, डीपीआरओ, आईटीआई, पीडब्ल्यूडी, यूपीपीसीएल, एआरसीएस, कोषागार, भूगर्भ, निबंधन, आरईएस, चकबंदी, जिला पंचायत, विकास प्राधिकरण आदि विभागों के कर्मचारी मतगणना सहायक में लगाए गए हैं।