फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   70 percent voting in third phase

तीसरे चरण में 70 फीसदी मतदान

Sun, 06 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
70 percent voting in third phase

बांदा। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नरैनी ब्लाक

विज्ञापन
में सबसे अधिक 72 फीसदी वोट पड़े। बिसंडा ब्लाक में 68 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

दोनों ब्लाकों में मतदान का औसत 70 फीसदी रहा। इसी के साथ 3290 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में सील हो गई। देर शाम मतपेटियां स्ट्रांग रूम में पहुंच गईं।
 
ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव में दूसरे चरण में 68 फीसदी वोट पड़े थे। तीसरे चरण में यह औसत बढ़कर 70 फीसदी पहुंच गया। नरैनी ब्लाक की 83 ग्राम पंचायतों के 291 बूथों में मतदान हुआ।

सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर होते ही इसमें तेजी आ गई। मतदान खत्म होने तक 72.20 फीसदी वोट पड़े।

यहां ग्राम प्रधान के 1259 और वार्ड मेंबर के 673 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मतदान के बाद मतपेटियां राज कुमार इंटर कालेज, नरैनी के स्ट्रांग रूम में रखी गईं।

उधर, बिसंडा ब्लाक में 49 ग्राम पंचायतों के लिए 211 बूथों में वोट डाले गए। यहां ग्राम प्रधान के 858 और वार्ड सदस्य के 500 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई।

दिन में धूप खिलने के साथ मतदाताओं का उत्साह बढ़ा और दोपहर तक सभी बूथों में लंबी कतारें लग गईं। मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियां आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा में जमा की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed