{"_id":"625716d07920731e8d1cc848","slug":"7-copycats-were-caught-in-the-university-exam-banda-news-knp691061758","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय परीक्षा में 7 नकलची धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय परीक्षा में 7 नकलची धरे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय परीक्षा में 7 नकलची धरे गए
नकल में पकड़े जाने वालों का ग्राफ बढ़कर 31 हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/नरैनी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से संचालित परीक्षाओं में सीताराम समर्पण महाविद्यालय, नरैनी में बुधवार को आंतरिक उड़ाका दल ने सात छात्रों को नकल करते पकड़ा। उनका स्टिीकेशन कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि बीएससी द्वितीय रसायन विज्ञान में पांच व अंग्रेजी साहित्य विषय में 2 छात्र पकड़े गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 31 परीक्षार्थियों को नकल में पकड़ा जा चुका है। आंतरिक उड़ाका दल में डॉ. लखनलाल, डॉ. उदयभान, डॉ. राहुल द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी, बालकृष्ण श्रीवास्तव, राजकरण त्रिपाठी आदि रहे।
उधर, विश्वविद्यालय की ओर से गठित उड़ाका दल ने बुधवार को शिव मोहन सिंह रामऔतार महाविद्यालय, पंडित केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय, कमासिन, कलावती महिला महाविद्यालय, गुरेह, नोडल सेंटर सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय, बबेरू का निरीक्षण किया। उड़ाका दल में प्रभारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ओमकार चौरसिया, डॉ. संतोष भदौरिया, डॉ. माया वर्मा आदि शामिल रहीं।