फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   69 youths of Bundelkhand become inferior engineers in irrigation department

बुंदेलखंड के 69 युवा सिंचाई विभाग में अवर अभियंता बने

Fri, 13 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
69 youths of Bundelkhand become inferior engineers in irrigation department
​संचाई ​​वभाग के जेई को नियुक्ति पत्र बांटते विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व बृजेश प्रजापति तथा सीडी? - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड के 69 शिक्षित और डिप्लोमाधारी युवक उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में अवर अभियंता बन गए हैं। हाल ही में लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुई नियुक्तियों में इनका चयन हुआ है। इनमें 26 चित्रकूटधाम मंडल के युवक हैं। चयनित अवर अभियंताओं को विभिन्न जिलों में नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरेक जिले में नियुक्त अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। एनआईसी में जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र बांटे। मंडल मुख्यालय बांदा में विधायकों ने नौ अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए। पूरे प्रदेश के 1255 युवाओं की इस पद पर नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में काफी संख्या में अवर अभियंताओं के पद रिक्त थे। पिछले दिनों इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। शासन से नियुक्तियों को हरी झंडी देने के बाद प्रदेश के लगभग हरेक जिले में अवर अभियंता नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड के सातों जिलों में 69 अवर अभियंताओं की नियुक्ति हुई है। सबसे ज्यादा 22 नियुक्तियां जालौन जिले में हुई है। झांसी में 18 और बांदा में 12 अवर अभियंता नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा हमीरपुर में 8, चित्रकूट में 2, महोबा में 4 और ललितपुर में 3 नियुक्तियां की गई हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 26 अवर अभियंता नियुक्त हुए हैं।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता (केन नहर प्रखंड) अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बांदा जिले के 12 अवर अभियंता नियुक्त किए गए हैं। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) और बृजेश कुमार प्रजापति (तिंदवारी) ने 9 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

तीन अवर अभियंता उपस्थित नहीं हो सके। उन्हें बाद में दिए जाएंगे। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार, सिंचाई (प्रखंड तृतीय) के अधिशासी अभियंता मोतीलाल और विभागीय एई व जेई तथा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed