फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   680 vehicles ready for 10 thousand personnel

Banda News: 10 हजार कर्मियों के लिए 680 वाहन तैयार

Sun, 19 May 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
680 vehicles ready for 10 thousand personnel
बांदा। लोकसभा चुनाव में करीब दस हजार कर्मचारियों को मतदेय स्थलों तक ले जाने के लिए मंडी समिति में शुक्रवार को वाहनों की आमद कराई गई। नोडल अधिकारी, एआरटीओ व एसडीएम सदर वाहनों की आमद कराने में भीषण गर्मी के बीच पसीना बहाते रहते। चुनावी रैली के कारण शाम चार बजे तक ज्यादातर वाहन नहीं पहुंचे थे। देर शाम तक करीब 350 बड़े व 228 छोटे वाहनों की आमद हुई।
विज्ञापन




मंडी समिति में शुक्रवार को भीषण गर्मी और तपिश के बीच 20 मई को होने वाले मतदान के लिए वाहनों की आमद कराई गई। जिला बचत अधिकारी व नोडल अधिकारी राकेश जैन, एआरटीओ शंकर जी सिंह व एसडीएम सदर रजत वर्मा वाहनों को आमद कराने में पूरे दिन लगे रहे। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में 346 मतदेय स्थलों में 1384 मतदान कर्मी, 1142 पुलिस कर्मी, 26 माइक्रो आब्जर्बर तथा 40 वीडियोग्राफरों के लिए 87 बसें लगाई गई हैं। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 350 मतदेय स्थलों में जाने वाले 1400 मतदान कर्मी,1142 पुलिस कर्मी, 28 माइक्रो आब्जर्बर व 35 वीडियोग्राफरों के लिए 79 बसें तैयार रहेंगी। नरैनी विधानसभा में 373 मतदेय स्थलों में 2793 कर्मियों के लिए 89 बसें तैयार हैं। इनमें 1492 मतदान कर्मी, 1231 सुरक्षा कर्मी, 33 आब्जर्बर व 37 वीडियोग्राफर रहेंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र में 320 मतदेय स्थलों पर 1280 मतदान कर्मी, 942 सुरक्षा कर्मी, 28 माइक्रो आब्जर्बर व 37 वीडियोग्राफरों के लिए 77 बसें लगाई गई हैं। 18 मई तक सभी छोटे-बड़े वाहन मंडी समिति में आमद कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे तक करीब 56 बड़े वाहन और 39 छोटे वाहन ही उपलब्ध कराए गए। आमद कराने में लगे कर्मचारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की रैली में वाहन लगे होने से अभी नहीं उपलब्ध हो सके हैं। शाम तक सभी वाहन उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं नोडल अधिकारी राकेश जैन ने बताया कि शाम छह बजे तक अधिग्रहीत किए गए सभी वाहनों की आमद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed