{"_id":"5feb63418ebc3e3f3317e2d0","slug":"6300-health-workers-to-get-corona-vaccine-in-first-phase-banda-news-knp6028812196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 6300 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 6300 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना टीका
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, साथ में डीएम, सीडीओ आद?
- फोटो : BANDA
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पहले चरण में जनपद के 6300 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है। हालांकि, वैक्सीन सेंटर निर्माण कार्य एक सप्ताह पिछड़ गया है। इसे 31 दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन अब यह जनवरी के पहले हफ्ते में चालू हो पाएगा।
प्रदेश के प्रमुख सचिव और शासन द्वारा नामित जिले के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को शाम सीएमओ कार्यालय परिसर में बन रहे कोविड वैक्सीन सेंटर भवन का निरीक्षण किया। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने प्रमुख सचिव को बताया कि 24 नवंबर को सेंटर का काम शुरू हुआ है। इसकी लागत 11.20 लाख रुपये है। 17 दिसंबर को स्लैब का लेंटर डाला गया है। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि लेंटर की शटरिंग खुलवाने से पहले किसी विशेषज्ञ इंजीनियर को दिखवाएं। उसके बाद ही खोलें। सीएमओ ने वैक्सीन लगाने के बारे में प्रमुख सचिव को बताया। प्रमुख सचिव ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। खासतौर पर धान खरीद पर जानकारियां लीं।
खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि 75 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। अब 29 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा खरीद हो चुकी है। किसानों के भुगतान पर बताया गया कि सरवर समस्या से भुगतान देरी से हो पा रहे हैं। प्रमुख सचिव ने 72 घंटे के अंदर भुगतान के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिए कि वह खुद धान केंद्रों में जाएं और पिछले पांच दिनों में धान बेचने वाले किसानों के फोन पर कॉल कर भुगतान की जानकारी करें और सूचना दें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि ठंड के मद्देनजर गोशालाओं में चारा-भूसा और ठंड से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित कराएं। समय-समय पर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण हो। बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ डा. एनडी शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
वैक्सीन के लिए निजी डाक्टरों की वर्कशाप
बांदा। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट में डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों की संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। बताया गया कि जिला स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा आनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। पहले चरण में इन्हीं को वैक्सीन लगेगी। निजी डाक्टरों को बताया गया कि वैक्सीन लगाने के बाद कोई दुष्प्रभाव के चलते कोई व्यक्ति परेशानी लेकर आता है तो टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। डीएम ने कहा कि सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है कि इस अभियान को सफल बनाएं। जिले में आयुष्मान भारत योजना में मात्र दो निजी अस्पताल पंजीकृत हैं।आयुष्मान योजना में लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क लाभ मिलता है। बैठक में सीएमओ डा. एनडी शर्मा भी मौजूद थे। (संवाद)