फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अतर्रा बार एसोसिएशन में 21 पदों पर सिर्फ 12 नामांकन

अतर्रा बार एसोसिएशन में 21 पदों पर सिर्फ 12 नामांकन

Fri, 15 Feb 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा बार एसोसिएशन में 21 पदों पर सिर्फ 12 नामांकन
बांदा। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन 12 पर्चे दाखिल हुए। अध्यक्ष और महासचिव सहित कुल 21 पदों पर निर्वाचन होना है, लेकिन नामांकन सिर्फ 12 ही हुए हैं। वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों के 9 पदों पर किसी ने पर्चे नहीं दाखिल किए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर राजेंद्र शुक्ला, अमर सिंह राठौर और संतोष सिंह, महासचिव पद के लिए मनोज निगम, विजयपाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पर अशोक कुमार साहू, पुस्तकालय मंत्री पद पर सुरेंद्र त्रिपाठी व विनय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में शिवमूर्ति मिश्रा व शिवभवन कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में विपिन कुमार मिश्र व मंगल सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन में शिवनरेश यादव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय में विनय मिश्रा व सुरेंद्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रकाशन में कमलेश सिंह यादव, कनिष्ठ सदस्य में लखन मिश्रा, ओमप्रकाश और विकास सिंह ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल यादव ने बताया कि 18 व 19 फरवरी को नाम वापसी होगी। नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा सहित विनोद तिवारी, चंद्रभान त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, भोला द्विवेदी, राजाराम शुक्ल, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रम्हदत्त शुक्ला, राजेश द्विवेदी, राजकुमार पाठक, अवनीश त्रिपाठी, अतुल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed