फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   योजनाओं की अब आनलाइन सूचनाएं होंगी एकत्र

योजनाओं की अब आनलाइन सूचनाएं होंगी एकत्र

Thu, 14 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं की अब आनलाइन सूचनाएं होंगी एकत्र

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सरकारी योजनाओं के लक्ष्य और प्रगति की रिपोर्टिंग अब आनलाइन होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लगभग एक दर्जन विभागों को नोडल नामित किया है। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि आईडी व पासवर्ड देकर अगस्त से सूचनाएं आनलाइन भेजें।


अर्थ एवं संख्या विभाग में अब बुकलेट के आधार पर सूचनाएं नहीं दी जाएंगी। सभी सरकारी 84 विभागों को आनलाइन सूचनाएं उपलब्ध करानी होंगी। प्रदेश सरकार ने अगस्त माह से यह व्यवस्था लागू कर दी है। आईजीआरएस, राजस्व, लोक शिकायत, वित्त एवं राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तीकरण, महिला कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, नगर विकास, बेसिक शिक्षा, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक, सेवा योजन, भूतत्व खनिज, सिंचाई एवं जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग को जिलाधिकारी ने नोडल नामित किया है। सभी विभागों से जुड़ी सूचनाएं ये नोडल विभाग आनलाइन फीड करेंगे।
विज्ञापन


आईडी व पासवर्ड के आधार पर अर्थ एवं संख्या विभाग ये सूचनाएं एकत्रित कर शासन-प्रशासन को भेजेगा। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरश यादव ने बताया कि अगस्त माह से आनलाइन सूचनाएं ही ली जाएंगी। शासन के निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-शासन ने दर्जन भर विभागों को नामित किया नोडल
-सभी अगस्त से आईडी व पासवर्ड से भेजेंगे सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed