{"_id":"61880b1ba3bbe06a0d68ac60","slug":"6-injured-including-father-and-son-in-road-accidents-banda-news-knp662611143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 6 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू/अतर्रा। बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव निवासी प्रमोद कुमार (30) अपने पिता गया प्रसाद (60) व फतेहपुर के कोरा कनकपुर गांव निवासी दलजीत निषाद (29) एक ही बाइक पर जा रहे थे। औगासी के बेसड़ाखेर गांव के पास बैक हो रहे ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, अतर्रा के शास्त्री नगर की सुमित्रा (75) अपने पति सुरेंद्र प्रसाद के साथ बाइक में इलाज कराने के लिए बांदा जाते समय पेट्रोल पंप के पास गिरकर घायल हो गई। थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी गुड्डू प्रसाद (24) बाइक से कर्वी जाते समय बदौसा पुल के पास गिरकर घायल हो गया।
तुर्रा गांव निवासी रोहित (23) अतर्रा से घर जाते समय शांतिधाम स्कूल के पास बाइक सड़क किनारे कंटीले तारों में फंस जाने से गिरकर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।