फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   6.5 mm of rain, got relief

बारिश से मिली राहत, धान किसानों को फायदा

Thu, 30 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
6.5 mm of rain, got relief
6.5 mm of rain, got relief - फोटो : BANDA
बांदा। बुधवार को सुबह आधे घंटे की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम भी सुहाना हो गया। धान की बेड़ लगाने वाले किसानों को इसका फायदा होगा। जनपद में कुल 6.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

दो सप्ताह से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही थी। बुधवार को सुबह अचानक आधा घंटा बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हुआ। हालांकि इस बारिश से कई गलियां तालाब के रूप में भर र्गइं। न्यू मार्केट, कालूकुआं आदि स्थानों पर जहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं थी, वहां जल भराव रहा। वहीं, रामलीला मैदान में लगा ट्रासफार्मर फुंक जाने से इससे जुड़े इलाकों की बिजली गुल रही। बिजली विभाग की टीम ट्रासंफार्मर बदलने में जुटी रही।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश साहा का कहना है जनपद में 6.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस बारिश का धान की बेड़ लगाने वाले किसानों को फायदा होगा। हालांकि यह बारिश मानसूनी बारिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में की परिक्रमा
चित्रकूट। आषाढ़ माह की अमावस्या में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर रिमझिम बारिश के बीच पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। तीर्थ क्षेत्र के जनकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सतीअनुसुइया आश्रम आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा भ्रमण कर व्यवस्था देखी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed