फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   580 test takers given the UP Catat Graduate Examination

580 परीक्षार्थियों ने दी यूपी कैटेट स्नातक परीक्षा

Thu, 16 May 2019 11:53 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 16 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
580 test takers given the UP Catat Graduate Examination
कृषि विश्वविद्यालय में यूपी कैटेट परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट)-2019 में गुरुवार को कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की परीक्षा कराई गई। 607 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 27 अनुपस्थित रहे। 580 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। शुक्रवार 17 मई को परास्नातक स्तर की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए बुंदेलखंड में बांदा कृषि विश्वविद्यालय इकलौता परीक्षा केंद्र है। पूरे बुंदेलखंड समेत पड़ोसी जिले फतेहपुर के परीक्षार्थी भी यहां पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रोफेसर जीएस पवार ने बताया कि परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हुई। विश्वविद्यालय की ओर से सुबह बांदा रेलवे स्टेशन पर बस की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से परीक्षा हाल के लिए ई-रिक्शा आदि लगाए गए थे। गेट पर विश्वविद्यालय के परास्नातक छात्रों ने हेल्प डेस्क स्थापित किए। इनसे परीक्षार्थियों को जानकारियां दी जाती रहीं।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह 7.30 बजे तैयारियों का जायजा लिया। परीक्षार्थियों के अभिभावकों को बैठने के लिए अलग व्यवस्था कराई गई थी। यूपी कैटेट का आयोजन इस बार नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय के चार प्राध्यापक यहां आए हैं। इनमें मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. सुशांत श्रीवास्तव और केंद्राध्यक्ष डॉ. आरएस सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार व डॉ. प्रकाश यादव हैं। मेजबान बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव व अधिष्ठाता प्रो. जीएस पवार हैं। आंतरिक केंद्राध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार और डॉ. अमित कुमार सिंह सहायक केंद्राध्यक्ष और डॉ. राकेश पांडेय पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि 17 मई को सुबह 9 से 12 बजे परास्नातक की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed