फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   58 pradhan and 101 Officers Election Brand Ambassadors

58 प्रधान और 101 अधिकारी चुनाव के ब्रांड एंबेसडर

Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
58 pradhan and 101 Officers Election Brand Ambassadors
निर्वाचन अधिकारियों की बैठक संबोधित करते डीएम अनुराग पटेल। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। ‘75 प्रतिशत प्लस हो मतदान, बांदा बने देश की शान’। विधान सभा चुनाव में मतदान का ग्राफ 75 फीसदी से ज्यादा पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने यह नारा दिया है। सोमवार को निर्वाचन कार्यों के प्रभारी/निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि चुनाव के लिए सभी पूरी तरह मुस्तैद हो जाएं। ईवीएम व वीवी पैट का प्रदर्शन सभी मतदान केंद्रों में हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद के जिन 58 निरक्षर महिला-पुरुष प्रधानों को साक्षर किया गया है उन्हें चुनाव में ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इन्हें साक्षर बनाने में जो 58 अधिकारी ड्यूटी पर लगाए गए थे वे सभी गांव में घर-घर जाकर 75 प्रतिशत प्लस मतदान की अपील करें। प्रशासन, पोषण, पाठन अभियान के तहत 101 अधिकारियों को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए हरेक को 2-2 गांवों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव में जुड़े रहे डाक्टर व कर्मचारी भी 75 फीसदी मतदान की अपील करेंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष यह प्रमाण पत्र दें कि उन्होंने अपने सभी अधिकारी/कर्मचारियों की सूची निर्वाचन कार्यालय में भेज दी है। किसी अधिकारी ने अपने यहां इस डाटा/संख्या को छिपाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि इसके पूर्व तत्कालीन डीएम हीरा लाल ने पिछले लोक सभा चुनाव में 90 प्लस मतदान का मिशन चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा में 27 को अधिसूचना, 3 तक नामांकन
बांदा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी जारी किए गए कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने बांदा जनपद में चौथे चरण में चारों सीटों पर होने वाले चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी है। बताया कि 27 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 3 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 4 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 7 फरवरी को नाम वापसी होगी। मतदान 23 फरवरी को और मतगणना 10 मार्च को होगी। 12 मार्च तक पूरा चुनाव निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed