फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   58 per cent of the vote in the third phase

तीसरे चरण में 58 फीसदी मतदान

Sat, 17 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 17 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
58 per cent of the vote in the third phase

बांदा/नरैनी/अतर्रा/बिसंडा। डीडीसी व बीडीसी चुनाव का

विज्ञापन
तीसरा चरण भी शांतिपूर्वक निपट गया। शनिवार को नरैनी व बिसंडा ब्लाकों में मतदान हुआ। यहां 1219 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया। दोनों ब्लाकों में मतदान का औसत लगभग 58 फीसदी रहा।

नरैनी व बिसंडा ब्लाक के 502 बूथों में वोट डाले गए। नरैनी ब्लाक में 170 मतदान केंद्रों के 291 बूथों में वोट पड़े। यहां डीडीसी वार्ड-22 से वार्ड-26 के लिए 155 और बीडीसी के 126 वार्डों से 554 प्रत्याशी मैदान में हैं। 58.50 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

मतपेटियां राजकुमार इंटर कालेज, नैरनी के स्ट्रांग रूम में जमा की गईं। उधर, बिसंडा ब्लाक में 100 मतदान केंद्रों के 211 बूथों पर डीडीसी वार्ड-27 से 30 तक के लिए 110 और बीडीसी के 90 वार्डों में 400 प्रत्याशियों के बीच वोट पड़े। 57.50 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतपेटियां आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा में जमा की गईं। कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू व डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और जिलाधिकारी सुरेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने गुढ़कलां, गहबरा, कालिंजर, सढ़ा समेत कई गांवों के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

रानीपुर मटखना गांव के पोलिंग बूथ में दूसरे वार्ड के मतपत्र आने से दो घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। यहां बीडीसी प्रत्याशियों के चुनाव निशान मेल न खाने पर पीठासीन अधिकारी ने आरओ को सूचना दी। ब्लाक मुख्यालय से अधिकारी 9 बजे दूसरे मतपत्र लेकर पहुंचे तब मतदान शुरू हुआ।

उधर, शाहपाटन गांव के मतदान केंद्र में दूसरे गांव की मतदाता सूची पहुंच जाने से मतदान में तीन घंटे देरी हुई। सही मतदाता सूची मिलने पर 10 बजे मतदान शुरू हुआ। उधर, भांवरपुर गांव के मतदान केंद्र में लगभग 50 मतदाताओं के आगे लाल निशान लगे थे। इससे वह वोट नहीं डाल पाए। देर तक तनाव की स्थिति रही।

 अन्य गांवों में भले ही मतदान का औसत कम रहा हो, लेकिन दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में जमकर वोट पड़े। मंडल कारागार में बंद दस्यु सरगना संग्राम सिंह के गांव नौगवां (नरैनी) में 82 फीसदी मतदान हुआ। अति संवेदनशील केंद्रों में चिह्नित इस गांव में एक इंसपेक्टर, दो सब इंसपेक्टर और पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई थी।

उधर, दस्यु प्रभावित क्षेत्र व एसटीएफ जवानों की हत्या के मामले में जेल में बंद मौजूदा जिला पंचायत सदस्य किशोरी पटेल के गांव कुरुहूं में 70 फीसदी वोट पड़े। दस्यु प्रभावित क्षेत्र के बघेलाबारी में 1558 में 1115, डढ़वा मानपुर 4083 में 2552, कल्यानपुर में 2030 में 1338, जबरापुर में 1970 में 1376, महुई में 728 में 583 और कुलसारी में 1060 में 680 वोट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed