फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   53 Congressmen arrested for taking rally

रैली निकाल रहे 53 कांग्रेसी गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
53 Congressmen arrested for taking rally
गिरवां थाने में रखे गए गिरफ्तार कांग्रेसी। - फोटो : BANDA
बांदा। गाय बचाओ-किसान बचाओ रैली में सिर पर कलश लेकर निकले कांग्रेसियों के जत्थों की राह में बृहस्पतिवार को पुलिस आड़े आ गई। झड़प और नोकझोंक के बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मुख्यालय में कुल 53 कांग्रेसी गिरफ्तार हुए हैं। उन पर 151 और 188 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय में कांग्रेसियों के दो अलग जत्थे निकले। केन नदी पुल पर नेशनल हाईवे में पहले से ही भारी तादाद में मौजूद पुलिस बल ने इन्हें रोक लिया। छीना झपटी और धक्कामुक्की हुई। सरकार और पुलिस विरोधी नारों के बीच पुलिस ने महिला और पुरुष कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहनों से गिरवां थाने भेज दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा पाल, योगेश दीक्षित, राहुल राय, अभिमन्यु सिंह, प्रदेश सचिव साकेत बिहारी मिश्र, मुमताज अली, रमेशचंद्र कोरी, मोहम्मद इदरीस, सीमा खान, राकेश सिंह, सूरज वाजपेयी, कुलदीप मिश्रा, कुतैबा जमां खां, जिलानी दुर्रानी, राजेश गुप्ता, सैय्यद अल्तमश, लखन उपाध्याय, जगदीश गुप्ता, संतू चौरसिया, इरफान, आकाश दीक्षित, नासिर, कालीचरन आदि शामिल हैं। यहां पुलिस से कांग्रेसियों की काफी नोकझोंक और छीना-झपटी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जत्थे में प्रदेश सचिव अखिलेश कुमार शुक्ल, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव समेत बी लाल, प्रद्युम्न दुबे लालू, अधिवक्ता राजेश दुबे (गुड्डा), गजेंद्र पटेल, लक्ष्मीकांत मिश्रा, रेखा वर्मा, धीरेंद्र पटेल, चंद्रपाल वर्मा, माताबदल, दानेंद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह, सोमचंद्र जाटव, कैलाश वाजपेयी, रमेश साहू, निसार आदि शामिल रहे। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर देहात कोतवाली भेज दिया। देर शाम तक यह दोनों जत्थे थानों में निरुद्ध थे। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि गिरफ्तार 53 कांग्रेसियों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed