{"_id":"5c8941c5bdec2214305bc1c2","slug":"51552499141-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी और सीएचसी में भी अंतरा इंजेक्शन मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी और सीएचसी में भी अंतरा इंजेक्शन मुफ्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गर्भनिरोधक अंतरा का इंजेक्शन अब सभी पीएचसी, सीएचसी, जिला महिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में मुफ्त लगाया जाएगा। 22 व 29 मार्च अंतरा छाया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अभियान से छूटे तीन ब्लाकों बड़ोखर, बबेरू और तिंदवारी में भी अंतरा इंजेक्शन लांच किया गया है। अब यह हर ब्लाक में मुफ्त उपलब्ध होगा।
अंतरा इंजेक्शन तीन महीने के लिए गर्भधारण रोकने में मदद करता है। बच्चों के बीच सही अंतर रखने के लिए प्रभावी व सुरक्षित गर्भनिरोधक विकल्प है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया 20 मार्च के बाद जिला महिला अस्पताल में एएनएम और स्टाफ नर्स के लिए नवीन गर्भ निरोधक अंतरा छाया की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके बाद जल्द ही यह सुविधा पीएचसी और सब सेंटरों में उपलब्ध होगी। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ रजनीश गुप्ता ने बताया कि महिला दिवस पर 8 मार्च को अंतरा छाया दिवस मनाया गया था। इसमें अंतरा के 83 और छाया के 236 लाभार्थी शामिल हुए। जो महिलाएं अंतरा का विकल्प चुनती हैं उन्हें प्रति डोज 100 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही महिला को लाने वाली प्रेरक आशा को भी सम्मान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में एएनएम और स्टाफ नर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग
अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर महिला को 100 रुपये मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो