फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   लेखपाल पर सपा के प्रचार का आरोप

लेखपाल पर सपा के प्रचार का आरोप

Wed, 13 Mar 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल पर सपा के प्रचार का आरोप
बांदा। मौत के 12 साल बाद भी डाकू ददुआ के खौफ बरकरार है। अपना दल (एस) के महासचिव रमेशचंद्र कुरील ने चुनावी माहौल में आरोप लगाया है कि जनपद में तैनात एक लेखपाल सपा का प्रचार कर रहा है। अपना दल नेता ने लेखपाल को दस्यु ददुआ का रिश्तेदार बताया है।
विज्ञापन


दस्यु ददुआ जुलाई 2007 में मारा जा चुका है। उसके जिंदा रहते बांदा और चित्रकूट के कई क्षेत्रों में उसके मनमाफिक वोटिंग होती थी। राजनीतिक दल उस पर यही आरोप लगाते थे। लेकिन ददुआ का जिन्न उसके खात्मे के 12 साल बाद भी बरकरार है। अपना दल (एस) महासचिव ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि कमासिन ब्लाक में तैनात लेखपाल दस्यु ददुवा का नजदीकी रिश्तेदार है।
विज्ञापन


वह चित्रकूट का रहने वाला है। अपना दल नेता के मुताबिक लेखपाल लोकसभा चुनाव में सपा के स्वजातीय नेता का प्रचार कर रहा है। इसी तरह अपना दल नेता ने कमासिन ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर भी सपा-बसपा गठबंधन का प्रचार करने का आरोप लगाया है। दोनों कर्मियों को अन्य जनपद स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ददुआ का रिश्तेदार है, अपना दल के नेता ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed