{"_id":"5c718d1ebdec222ee07382bc","slug":"51550945566-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर वसूली में जुटा जल संस्\nथान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर वसूली में जुटा जल संस् थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बजट न मिलने से जल संस्थान में वेतन के भी लाले हैं। दूसरी तरफ वित्तीय वर्ष खत्म होने में सिर्फ एक माह बचा है। ऐसे में जल संस्थान अपनी बकाएदारी वसूलने में जुट गया है। जिले में उपभोक्ता पीने के पानी का 4 करोड़ 88 लाख रुपया अदा नहीं कर रहे हैं। जल संस्थान ने कैंप लगाकर वसूली शुरू कर दी है। शनिवार को शहर में लगाए गए कैंप में 1 लाख 40 हजार रुपए वसूले गए। 10 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
जल संस्थान काफी दिनों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वेतन भी नहीं जुटा पा रहा है। स्थायी और संविदा दोनों ही कर्मी वेतन के लिए आंदोलन कर चुके हैं। कई-कई महीनों से वेतन नहीं मिला। अब वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में जल संस्थान ने बकाएदारों पर शिकंजा कसते हुए मोहल्लों में कैंप लगाकर वसूली शुरू की है।
शनिवार को बलखंडीनाका में लगे शिविर में 1 लाख 40 हजार की वसूली हुई। 1 लाख 36 हजार 634 रुपये के बकाएदार 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अवर अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि बड़े बकाएदारों द्वारा अदायगी न किए जाने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। आरसी भी जारी हो रही है।
विज्ञापन
बिल न देने में शहर के उपभोक्ता अव्वल
जल संस्थान की पाइप लाइनों से पानी लेकर बिल अदायगी में कंजूसी बरतने में बांदा शहर के उपभोक्ता अव्वल हैं। शहर में 16 हजार 748 नल कनेक्शन हैं। इन पर 1 करोड़ 71 लाख 89 हजार रुपये का बिल बाकी है। अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 0.391 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है। बड़े बकाएदारों की ही आरसी जारी की जा रही है।