फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शिवपाल के ‘धर्म युद्ध’ में बांदा की भी भागीदारी

शिवपाल के ‘धर्म युद्ध’ में बांदा की भी भागीदारी

Thu, 13 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल के ‘धर्म युद्ध’ में बांदा की भी भागीदारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सपा में बगावत का बिगुल बजाकर सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल यादव के ‘धर्म युद्ध’ में हाथ आजमाने को सपाई खेमे में कई योद्धा तैयार हैं। इनमें वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता तक शामिल हैं। इनमें अधिकांश वो हैं जो प्रदेश हाईकमान या स्थानीय संगठन से नाखुश होकर मोर्चा खोलना चाहते हैं।


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई और मौजूदा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने हाल ही में सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। सोमवार को उन्होंने लखनऊ में कहा है कि वह धर्म युद्ध में उतरे हैं। जो कदम बढ़ा दिए हैं उससे पीछे नहीं उतरेंगे। कहा कि दो साल से अपने सम्मान का इंतजार कर रहे थ पर नहीं हुआ। बुधवार को लखनऊ में शिवपाल ने जिला स्तर पर अपने मोर्चा की जड़ें जमाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिला इकाइयों का गठन कर रहे हैं। उन्होंने नौ प्रवक्ता भी नामित कर दिए हैं। शिवपाल यादव की इस खुली बगावत के बाद उनके मोर्चे में शामिल होकर उनके विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बांदा में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन



भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक यहां पूर्व जिलाध्यक्ष सहित एक माननीय और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के तार शिवपाल यादव से जुडे़ हुए हैं। अंदर ही अंदर उनकी बात चल रही है। बहुत जल्द ही यह शिवपाल के मोर्चे में खुलकर सामने आएंगे। मोर्चे का संयोजक भी एक पूर्व जिलाध्यक्ष को बनाए जाने की चर्चा है। कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वीकारा कि बंटवारा होकर रहेगा। हाईकमान या स्थानीय संगठन से उपेक्षित या नाखुश सपा नेता व कार्यकर्ता मोर्चे में शामिल होंगे। उधर, इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी का कहना था कि यहां पूरा संगठन एक है। मोर्चे में शामिल होकर बंटवारे के कोई आसार नहीं हैं। अध्यक्ष ने कहा कि अलबत्ता कुछ भटके और भड़भड़ाए लोग मोर्चे में पनाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नवगठित सेक्युलर मोर्चा मेें जाएंगे कई सपा नेता
-पूर्व जिलाध्यक्ष और माननीय हो सकते हैं शामिल
-सपा की राजनीति में अंदरूनी हलचल बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed