{"_id":"5a47d22e4f1c1bc5758bc03d","slug":"51514656302-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में रखवाली कर रहे पूर्व उप प्रधान की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में रखवाली कर रहे पूर्व उप प्रधान की ठंड से मौत
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। खेत की रखवाली करते समय पूर्व उप प्रधान को ठंड ने जकड़ लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने मौत की वजह शुगर की बीमारी बताई है। कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में किसान फूलचंद्र श्रीवास (45) पुत्र रामकृपाल शुक्ला शुक्रवार की रात खेत में था। करीब 8 बजे उसका भाई रामनारायण खाना लेकर आया तो उसे बेहोश और अकड़ी हालत में पड़ा पाया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। गंभीर हालत में उसे यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि फूलचंद्र के नाम ढाई बीघे जमीन थी। उसमें गेहूं बोया था। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उधर, तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार व कानूनगो को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। इसमें मौत की वजह शुगर की बीमारी सामने आई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। ऐसे में उसे पारिवारिक लाभ योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन