फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अंधेरे में भी सितारे रूपी बच्चों को जगमगाने की ताकत रखता गुरु

अंधेरे में भी सितारे रूपी बच्चों को जगमगाने की ताकत रखता गुरु

Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंधेरे में भी सितारे रूपी बच्चों को जगमगाने की ताकत रखता गुरु
बांदा। सर्वपल्ली डा.राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षा केंद्रों में आयोजनों की धूम रही। अन्य संगठनों ने भी उन्हें याद किया। स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने सर्वपल्ली डा.राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाकर दीप जलाया। उन्होंने कहा कि गुरु भगवान का स्वरूप है, गुरु अंधेरे में भी सितारे रूपी बच्चों को जगमगाने की ताकत रखता है। डॉ.गरिमा द्विवेदी, डॉ.राजेश गुप्ता, छोटेलाल, शकुंतला, विवेक कुमार पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ.विष्णु स्वरूप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कालेज में सुबह स्वच्छता रैली निकली। डॉ.राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। प्रधानाचार्य इंद्रकुमार सिंह सहित राकेश मोहन चतुर्वेदी, दिनेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे। गूलरनाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल स्कूल में चित्र पर फूल चढ़ाए गए। टीचिंग प्रबंधक डॉ.शबाना रफीक, महिला डिग्री कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.रंजना सैराहा, कुसुम चंदसौरिया, एसीडी स्टूडियो निदेशक रश्मी गुप्ता निशा, प्रधानाचार्य यासमीन खान, मुसाब अहमद, औन अहमद सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज में स्वच्छता रैली के बाद स्कूल में चित्र पर माल्यार्पण और पूजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता हुई। शिखा श्रीवास्तव, विनीता अग्निहोत्री, रेनू शुक्ला, कुमारी रुकसार, कुमारी आफरीन, कुमारी नेहा यादव आदि शामिल रहीं। खानकाह इंटर कालेज में प्रबंधक मोहम्मद फारूक, प्रधानाचार्य मोहम्मद शफीक खां, टीचर मोहम्मद बाकर आदि ने डॉ.राधाकृष्णन के बारे में बताया।

-शिक्षक दिवस पर जिले में डॉ.राधाकृष्णन को जगह-जगह किया गया याद
-शिक्षा केंद्रों में आयोजनों की धूम, स्वच्छता रैलियां भी निकाली गईं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed