{"_id":"63f7b8813aaba7ff650ca414","slug":"500-vehicles-including-two-ambulances-got-stuck-in-the-jam-banda-news-c-12-1-93953-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जाम में दो एंबुलेंस समेत 500 वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जाम में दो एंबुलेंस समेत 500 वाहन फंसे
Fri, 24 Feb 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बांदा-महोबा रोड पर जाम लग गया। करीब दो घंटे लगे जाम में लगभग 500 वाहन फंसे रहे। इनमें दो एंबुलेंस भी थीं, जिनमें गंभीर मरीज भी थे। बताया जा रहा है कि मरीज जिला अस्पताल ले जाए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत से जाम खुलवाया तब जाकर आवागमन चालू हो सका। इस दौरान करीब साढ़े चार किमी तक जाम लगा रहा।
मटौंध थाना क्षेत्र में खैरादा रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के निकलने से रात करीब पौने नौ बजे फाटक बंद कर दिया गया था। तब तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसमें कुछ चालकों ने अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया। सहालग होने और बांदा में एक जन प्रतिनिधि के यहां प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के पहुंचने के चलते बांदा शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया था। इससे शहर और उसके आसपास के सभी मुख्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति थी।
इसी के चलते मटौंध थाना क्षेत्र के खैरादा रेलवे फाटक के पास भी जाम लगा। जाम में खैरादा से जिला अस्पताल मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस के अलावा कई रोडवेज बसें, चार पहिया वाहन और बारात लेकर जा रहे वाहन भी फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब पौने दस बजे जाम खुलवाया। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।