{"_id":"59bebd234f1c1bb4688b5305","slug":"500-medal-dalit-children-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 मेधावी दलित बच्चों को गोल्ड मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 मेधावी दलित बच्चों को गोल्ड मेडल
banda
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा में मेधावी सम्मान समारोह में मंच पर केेंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति,
- फोटो : amar ujala
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर सम्मान समारोह में अनुसूचित जाति व जन जाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, ट्राफी व प्रशस्तिपत्र से नवाजा गया। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति और प्रदेश के मंत्री मन्नू कोरी ने उन्हें पुरस्कार के साथ शाबासी दी।
पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सभागार में रविवार को केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को प्रोत्साहन देकर ऊंचे ओहदे तक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने मेधावियों को सराहा। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मनोहरलाल पंत उर्फ मन्नू कोरी ने भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम आयोजक महेंद्र सिंह वर्मा की सराहना की। इस दौरान हाईस्कूल व इंटर में 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले 500 से ज्यादा बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इनमें बांदा के अलावा चित्रकूट व महोबा के भी मेधावी शामिल थे।
विधायक प्रकाश द्विवेदी, राजकरन कबीर (नरैन), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) सहित संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालमुुकुंद शुक्ल, अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’, पुरुषोत्तम पांडेय, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, रामकिशुन उर्फ बासु, प्रेमनारायण द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अनिल सैनी, राहुल गौतम, अजय पाल सिंह, कल्लू यादव, कॉलेज प्रबंधक करण सिंह, प्राचार्य डॉ.अभिलाष श्रीवास्तव, एसडीएम प्रह्लाद सिंह, सीओ कुलदीप गुप्ता, इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।