फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   48 crore approved for Banda-Kanpur road

Banda News: बांदा-कानपुर सड़क के लिए 48 करोड़ मंजूर

Wed, 10 May 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
48 crore approved for Banda-Kanpur road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। कानपुर और लखनऊ पहुंचाने वाली सड़क के अच्छे दिन आने वाले हैं। लंबे अर्से बाद इस सड़क से वाहन चालकों की यात्रा सुगम होगी। फतेहपुर की सीमा में इस रूट की दो सड़कों के लिए शासन ने 48 करोड़ 71 लाख रुपये स्वीकृत करके आवंटित कर दिए हैं। फतेहपुर के पीडब्लूडी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बांदा और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के लोग कानपुर-लखनऊ के लिए सड़क मार्ग से ललौली-बिंदकी-चौडगरा (फतेहपुर) होकर कानपुर या लखनऊ जाते हैं। रोजाना इनकी संख्या हजारों में है। कई सालों से यह सड़क बेहद जर्जर हालत है। एंबुलेंस में हिचकोलों से मरीजों की हालत और गंभीर हो जाती है। इससे अस्पताल तक मरीजों को पहुंचने में लेटलतीफ भी होती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कानपुर से सामान लाने वाला व्यापारी वर्ग भी सड़क खराब होने से परेशान है। आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला ने आईजीआरएस के जरिए सड़क का यह प्रकरण शासन तक पहुंचाया था। सड़क निर्माण का अनुरोध किया था। इस पर फतेहपुर पीडब्लूडी निर्माण खंड-2 व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंताओं ने संयुक्त रूप से कुलदीप को भेजी लिखित सूचना में बताया है कि बांदा-कानपुर मार्ग पर तीन सड़कें जुड़ी हैं। इनमें फतेहपुर, बहुआ, हिनौता सड़क (राज्य मार्ग -170) के लिए 26 करोड़ 72 लाख 40 हजार और शिवराजपुर-बिंदकी- ललौली सड़क के लिए 21 करोड़ 99 लाख 22 हजार रुपये शासन से मिल गए हैं। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा। यह भी बताया है कि बहुआ-चिल्ला घाट सड़क के लिए नौ करोड़ 27 लाख का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति और पैसा मिलने पर इसका भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed