फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   45 tenders were opened for sand mining

15 बालू खदानों के लिए पड़े 45 टेंडर पुलिस पहरे में खुले

Fri, 06 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 06 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
45 tenders were opened for sand mining

‘लाल सोना’ (बालू) खदानों का पट्टा हथियाने के लिए प्रदेश के धुरंधर बालू कारोबारियों ने टेंडर डाले हैं। इनके अलावा दिल्ली की डायमिक सिलिकान कंपनी भी है। शुक्रवार को डीएम के कलेक्ट्रेट स्थित चेंबर में भारी सुरक्षा के बीच सीलबंद टेंडर खोले गए।

विज्ञापन


15 घाटों के पट्टे के लिए लगभग 45 टेंडर पड़े हैं। खनिज विभाग ने इन खदानों की वार्षिक पट्टा रॉयल्टी दो करोड़ 72 लाख 64 हजार रुपये निर्धारित की थी।

यमुना, केन और बागै नदियों में सादीमदनपुर, सबादा खादर, मरका खादर, सिंधनकलां, बदौसा और लोहरा गांवों में नदियों के घाट का बालू पट्टा दिए जाने के लिए जनवरी माह में टेंडर जारी किए गए थे। 30 जनवरी टेंडर डालने की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को एडीएम/खनिज प्रभारी डीएस पांडेय और बांदा व चित्रकूट के खनिज अधिकारी तथा वनाधिकारी की उपस्थिति में सीलबंद टेंडर खोले गए। बागै नदी के लोहरा गांव की खदान के लिए दिल्ली की डायमिक सिलीकान प्राइवेट लिमिटेड ने भी टेंडर डाला है। इस घाट के लिए कुल सात टेंडर आए हैं। 15 खदानों में यह सबसे बड़ी (120 एकड़) खदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधनकलां (केन नदी) खदान (45 एकड़) के लिए नौ टेंडर पड़े। बांदा की बालू का कारोबार करने के लिए नई दिल्ली के साथ ही आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर आदि महानगरों के लोगों ने भी टेंडर डाले हैं। टेंडर खोलने का काम देर रात तक जारी था। पुलिस फोर्स सुरक्षा में लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed