फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   43 thousand ballot papers for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए 43 हजार मतपत्र

Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
43 thousand ballot papers for panchayat elections
बांदा। जिले में एक प्रधान, तीन बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 1198 पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर से विकास खंडवार निर्वाचन अधिकारियों को मतपत्र वितरित किए गए।
बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के बड़ोखर विकास खंड की ग्राम पंचायत लुकतरा में रिक्त प्रधान पद पर मतदान के लिए 4 हजार, जसपुरा ब्लाक के वार्ड नंबर-9 (पिपरोदर) में, नरैनी ब्लाक के वार्ड नंबर-29 (पल्हरी) में, कमासिन के वार्ड नंबर-65 में बीडीसी सदस्य के लिए 5600 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 24, 300 मतपत्र दिए गए हैं।

इसके अलावा मतदान लिफाफा तैयार किया जा रहा है, जिसमें मतदान से संबंधित सामग्री रखी जा रही है। इसका वितरण 11 जून को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान दिया जाएगा। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए जिले के सात ब्लाकों में 66 मतदान केंद्र व 93 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 50 हजार से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed