फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   42 thousand seed mini kit to meet Mandal farmers

मंडल के किसानों को मिलेंगे 42 हजार बीज मिनी किट

Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
banda
banda Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
42 thousand seed mini kit to meet Mandal farmers
अधिकारियों के साथ सूखा संबंधी बैठक करते प्रदेश के मंत्री - फोटो : amar ujala
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चित्रकूटधाम मंडल के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देकर निर्देश दिया है कि कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों की क्षति कम से कम करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। खास तौर से कृृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता से काम करें वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चित्रकूटधाम मंडल में बीज के 42,100 मिनी किट पात्र किसानों को शीघ्र बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को यहां सर्किट हाउस में कृषि मंत्रीशाही के साथ गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सूखे की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रों में भ्रमण कर अवर्षण का सही आंकलन करें। मंडल के 350 किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। निजी नलकूपों को अक्तूबर के अंत तक हर हाल में बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए। चित्रकूट में गहरे कूपों का निर्माण भी अक्तूबर तक पूरा करने को कहा। बबेरू में पेयजल संकट का निदान करने के निर्देश दिए। हमीरपुर और महोबा के बारे में कहा कि वहां हुई फसलों की क्षति का आंकलन क्राप कटिंग के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने बिजली विभाग की पोल खोली। कहा कि आपूर्ति स्थिति बेहद खराब है। इससे फसलों को और नुकसान पहुंच रहा है। आयुक्त अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि सूखे को लेकर प्रभावी कार्रवाई और खाद-बीज उपलब्धता की व्यवस्था की जा रही है। शासन के निर्देशों का पालन होगा। बैठक में बांदा के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, चित्रकूट के  शिवाकांत द्विवेदी सहित महोबा और हमीरपुर के डीएम उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट पेश की। हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और बांदा जनपद के विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, बृजेश कुमार प्रजापति, राजकरन कबीर, चित्रकूट के विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व आरके सिंह पटेल सहित राठ विधायक और बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल और सांसद विशंभर प्रसाद व एमएलसी रमेश मिश्रा के प्रतिनिधि के रूप में सपा के पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव सहित मंडल स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed