फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   42 Itinerant family sat on Satyagraha fast

42 घुमंतू परिवार सत्याग्रह उपवास पर बैठे

Wed, 20 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
42 Itinerant family sat on Satyagraha fast
खेरवा गांव में उपवास सत्याग्रह करते घुमंतू। - फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन में कारोबार बंद हो जाने से भुखमरी की कगार पर पहुंचे घुमंतू परिवारों ने बुधवार को सत्याग्रह शुरू कर दिया। ये हाथों में खाली थाली लिए हुए हैं। इनका कहना है कि उन्हें किसी तरह की आर्थिक या राशन आदि की मदद नहीं मिली। सत्याग्रही कुचबंधियों ने बैनर में लिखा है- हुजूर भूख से मर रहे हैं, इसलिए उपवास करके परिवार सहित जीवन का अंत कर रहे हैं। ईश्वर जिम्मेदारों को सद्बुद्धि दे।
विज्ञापन

नरैनी तहसील के अंतर्गत खेरवा गांव में घुमंतू कुचबंधिया परिवार आबाद है। यह गांव-गांव घूमकर स्वनिर्मित सामान बेचकर अपना भरण पोषण करते हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद इनका धंधा बंद हो चुका है। कुल 47 परिवारों में 17 परिवारों के पास राशन कार्ड भी नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्हें कोटे से भी कुछ राशन नहीं मिल रहा। ऑनलाइन आवेदन के बाद भी कार्ड नहीं बने। कई दिनों से आर्थिक तंगी झेल रहे घुमंतू परिवारों में बाबूलाल, रामसेवक, फूलचंद्र, छोटेलाल, कल्लू, वीरू, नरेश, रेनू, ममता, शिवदेवी, केलारानी, लीलावती, भूरी आदि ने बुधवार से गांव में ही बैनर लगाकर एक साथ उपवास सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि अब उन्हें दूसरे गांवों में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। उधर, इस बाबत नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस सत्याग्रह उपवास की जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मियों को गांव भेजकर वह पूरी स्थिति का पता करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed