फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जिला पंचायत की अवैध वसूली विधानसभा में गूंजी

जिला पंचायत की अवैध वसूली विधानसभा में गूंजी

Thu, 07 Feb 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की अवैध वसूली विधानसभा में गूंजी
बांदा। भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की अध्यक्ष वाली जिला पंचायत पर दबंगई पूर्वक तहबाजारी की अवैध वसूली का मुद्दा विधान सभा में उठाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विधान सभा में नियम-301 के तहत विधान सभा अध्यक्ष को दी सूचना में विधायक बृजेश कुमार प्रजापति (तिंदवारी क्षेत्र) ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा अवैध रूप से तहबाजारी की वसूली खुलेआम की जा रही है। रोजाना बालू से भरे हजारों ट्रकों से लाखों रुपये की वसूली दबंगई के बल पर जारी है।

कहा कि इस बारे में विधानसभा के दूसरे सत्र में अतारांकित प्रश्न के जरिये सवाल किया था, जिस पर पंचायती राज विभाग से लिखित जवाब मिला था कि उत्तर प्रदेश की सभी जिला पंचायतों में तहबाजारी की वसूली समाप्त कर दी गई है। तहबाजारी के टेंडर नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा है इसके बाद भी उनके क्षेत्र में सांड़ी, अमलोर, पड़ोहरा, दुरेड़ी आदि की बालू खदानों के ट्रकों से बैरियर लगाकर तहबाजारी वसूल की जा रही है। विधायक ने कहा है कि इसमें जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह और जिला पंचायत एएमए की सांठगांठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि लोक महत्व के इस विषय पर सरकार तत्काल ध्यान देते हुए जिला खनिज अधिकारी और एएमए के विरुद्ध कार्रवाई करे। गौरतलब है कि बांदा जिला पंचायत में भाजपा की सरिता द्विवेदी अध्यक्ष हैं। वह सदर क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी की धर्मपत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed