फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बांदा अस्पताल का मुद्दा सीएम के गोरखनाथ मंदिर पहुंचा

बांदा अस्पताल का मुद्दा सीएम के गोरखनाथ मंदिर पहुंचा

Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा अस्पताल का मुद्दा सीएम के गोरखनाथ मंदिर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक और सहायक कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक के विरुद्ध मोर्चा खोले आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के दरबार तक अपनी दस्तक पहुंचा दी है। रविवार को संयुक्त स्वास्थ्य आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने गोरखपुर जाकर वहां गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।


संघ के प्रदेश महामंत्री सूरज गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि बांदा जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. किशोरीलाल और कार्यवाहक सहायक नर्सिंग अधीक्षक उमा देवी टी एंड कंपनी द्वारा नियुक्त संविदा कर्मचारियों से अभद्रता कर रहे हैं। इसी उत्पीड़न से तंग आकर मेल नर्स पद पर तैनात शोभित दुबे ने 15 सितंबर की रात जहर खा लिया। कानपुर में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ज्ञापन देने वालों में संघ के संगठन मंत्री सूर्यभान, विकास सिंह, शालिनी मिश्र, मीना सिंह, अर्चना, ममता, हंसराज इत्यादि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बांदा जिलाध्यक्ष डॉ.मिलेंद्र सिंह द्वारा सीएम सहित उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र मेें सीएमएस पर यही आरोप लगाए हैं। स्टाफ नर्स द्वारा जहर खाने के लिए सीएमएस को ही दोषी ठहराया है। अध्यक्ष ने कहा है कि डीएम ने इस मामले में सात दिन का समय दिया है। तब तक 23 सितंबर के लिए कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। कार्रवाई नहीं हुई तो इस तिथि के बाद सभी संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कर्मचारी संघ ने मंदिर में सीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा
-सीएमएस और कार्यवाहक अधीक्षक पर लगाए उत्पीड़न पर आरोप
-23 तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed