फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   39 teams formed to investigate cow sheds

गोशालाओं की जांच-पड़ताल को 39 टीमें गठित

Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
39 teams formed to investigate cow sheds
बांदा। स्थायी और अस्थायी गोशालाओं में चारा-भूसा सहित अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए पशु चिकित्साधिकारियों की अध्यक्षता में 39 टीमें गठित की गई हैं। टीमें पशुओं की वास्तविक संख्या, चारा-भूसा की उपलब्धता, ठंड से बचाव के उपाय, मृत पशुओं की संख्या आदि पांच बिंदुओं पर जांच करके 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

हरेक टीम में 8 सदस्य होंगे। यह विभिन्न विभागों के अधिकारी और अभियंता होंगे। जनपद में 195 स्थायी और अस्थायी गोशालाएं हैं। पशुपालन विभाग के मुताबिक इनमें 62 हजार अन्ना पशु हैं। इनकी व्यवस्थाओं पर चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 15 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। अधिकांश गोशालाओं में ठंड से पशुओं की मौत हुई है।
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर गोशालाएं व गठित टीमें
ब्लाक गोशाला टीम
बड़ोखर 21 3
महुआ 07 2
नरैनी 16 3
बिसंडा 28 6
बबेरू 29 6
कमासिन 41 9
तिंदवारी 39 8
जसपुरा 14 2
योग 195 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed