{"_id":"5f494a8b8ebc3eabeb6b3251","slug":"36-ko-and-corona-15-women-and-two-boys-banda-news-knp5794061196","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 को और कोरोना, 15 महिलाएं और दो बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 को और कोरोना, 15 महिलाएं और दो बालक
विज्ञापन
बांदा। शुक्रवार को जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में 36 और इजाफा हो गया। नमूनों की आई जांच रिपोर्ट में इन सभी को पॉजिटिव पाया गया। इनमें 15 महिलाएं और दो बालक हैं। शहर के फूटा कुआं में 17 और संक्रमित पाए गए हैं। यहां दो दिन पूर्व एक वृद्ध की संक्रमण से मौत हो गई थी।
छह से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए थे। छाबी तालाब स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चार और जिला अस्पताल का एक कर्मी की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 290 हो गई है। अब तक 473 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक 8 मौतें हो चुकी हैं।
शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सर्वाधिक मरीज शहर के मर्दन नाका फूटा कुआं में पाए गए। इनके अलावा बलखंडी नाका, नजर बाग, छावनी, शहर कोतवाली, किरन कालेज, कटरा, श्रीनाथ कालोनी, कुशवाहा नगर, कैलाशपुरी और तिंदवारी रोड में भी एक-एक मरीज संक्रमण की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
पवई गांव में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने संक्रमितों की सूची की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। गुरुवार को 48 और बुधवार को 23 तथा मंगलवार को 40 संक्रमित पाए गए थे।