फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बिना एनओसी चल रहे मंडल में 34 होटल

बिना एनओसी चल रहे मंडल में 34 होटल

Wed, 15 May 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिना एनओसी चल रहे मंडल में 34 होटल
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में प्राइवेट अस्पताल, लैब, नर्सिंगहोम, ब्लड बैंक और पैथालॉजी तथा लग्जरी किराया वसूलने वाले होटल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी लिए बिना ही चल रहे हैं। एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इसके लिए आड़े हाथों लिया है। इन पर की गई कार्रवाई तलब की है। उधर, बोर्ड ने एनजीटी में दायर जवाब में कहा है कि एनओसी न लेने वाले सभी होटल को नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड ने प्राइवेट अस्पतालों की सूची दाखिल करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन


आशीष सागर दीक्षित द्वारा एनजीटी में दायर जनहित याचिका पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने जवाब में मंडल के चारों जिलों के प्राइवेट अस्पताल, लैब, ब्लड बैंक और होटल का ब्योरा पेश किया है। इसमें जो जानकारी दी गई है कि वह चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में स्थित 34 होटलों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जल एवं वायु का सहमति पत्र/एनओसी (प्राधिकार) नहीं प्राप्त की है। इन सभी को बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। इसमें बांदा के 11, चित्रकूट के 5, महोबा के 7 और हमीरपुर के 11 होटल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मंडल के अधिकांश प्राइवेट नर्सिंगहोम, लैब, ब्लड बैंक, पैथालॉजी आदि बिना एनओसी के चल रहे हैं। नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनजीटी को दी गई सूचना में बताया कि मंडल के चारों जिलों में 174 प्राइवेट अस्पताल व लैब आदि हैं। इनमें से मात्र 123 ने ही लाइसेंस प्राप्त किया है। 51 बिना लाइसेंस चल रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने कहा है कि इनके आवेदन विचाराधीन हैं।

चित्रकूटधाम मंडल के होटल
बांदा : सारंग होटल, कंफर्ट इन होटल, सुधा सौरभ, एसएस रेजीडेंसी, गुरुदेव पैलेस, श्री बासू गेस्ट हाउस, होटल अतिथि, होटल तुलसी स्वरूप, गुडलक लाज, कुमार लाज व भारत इंपीरियल होटल।

चित्रकूट : कामद्गिरि भवन, रामकृपा इन, यूपी टूरिज्म (राही पर्यटक), श्रीजी भवन व मातृ जै देई (जयपुरिया)।
महोबा : पारस होटल, सम्राट होटल, राघव पैलेस, होटल अतिथि, कृष्णा रेजीडेंसी, प्रशांत रेजीडेंसी व शंकर होटल।
हमीरपुर : हरी गेस्ट हाउस, मंगलम गेस्ट हाउस, वेदिका गेस्ट हाउस, साबरी गेस्ट हाउस, श्याम गेस्ट हाउस, वरुण गेस्ट हाउस, ज्ञान राजन गेस्ट हाउस, पुकार गेस्ट हाउस, शिखा गार्डन गेस्ट हाउस, कंचन लाज एवं रेस्टोरेंट व पूजा लाज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed