फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   प्रख्यात लेखिका मधु कांकरिया को प्रेमचंद्र सम्मान

प्रख्यात लेखिका मधु कांकरिया को प्रेमचंद्र सम्मान

Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रख्यात लेखिका मधु कांकरिया को प्रेमचंद्र सम्मान
प्रख्यात उपन्यासकार एवं कथाकार मधु कांकरिया को मंगलवार को हार्पर क्लब में साहित्यिक संस्था शबरी ने प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान से सम्मानित किया। वरिष्ठ कथाकार मृदुला गर्ग ने उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। शांतिदेवी खरे के नवीन कहानी संग्रह %मन वृंदावन’ का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन




मधु कांकरिया ने कहा कि आज सवाल उठाने पर देशद्रोही करार दिया जाता है, जबकि हमारी परंपरा वाद-विवाद की रही है। डॉ. रंजना सैराहा ने कहा कि प्रेमचंद वंचित तबके के लेखक थे। हमारी संस्था उनकी याद में सम्मान देती रहेगी। मयंक खरे ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन



इस दौरान आर्ट, पेंटिंग आदि के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रख्यात कवि नरेश सक्सेना व विवेक निराला ने कविता पाठ किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. आशुतोष कुमार ने भी व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रामपाल गुप्ता, डॉ. बाबूलाल गुप्ता, उमाशंकर परमार, नरेंद्र पुंडरीक, अंकिता तिवारी, प्रदीप निगम लाला, प्रेम सिंह, पत्रकार अरुण खरे, नाथूराम लश्करी, डॉ. रामचंद्र सरस, अशोक त्रिपाठी जीतू, सीरजध्वज सिंह, राज कुमार राज, अनिल शर्मा, संजय निगम अकेला, वासिफ जमां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed