फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   राशन में गड़बड़ी हुई तो कोटेदार के साथ निरीक्षक भी नपेंगे

राशन में गड़बड़ी हुई तो कोटेदार के साथ निरीक्षक भी नपेंगे

Fri, 29 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
राशन में गड़बड़ी हुई तो कोटेदार के साथ निरीक्षक भी नपेंगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सरकारी राशन के दुकानदारों को आगाह किया है कि घटतौली या राशन वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी पर दुकान बर्खास्त करके पूर्ति निरीक्षक की भी एफआईआर कराई जाएगी। राशन की दुकानों में सीसीटीवी लगवाने के भी निर्देश दिए।


यहां निजामी पैलेस सभागार में जिलेभर के कोटेदारों की बैठक में डीएम ने बैठक से अनुपस्थित कोटेदारों से स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्डधारकों को प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर राशन दिया जाए। घटतौली या निर्धारित तिथि पर वितरण न किए जाने अथवा पात्र को राशन न दिए जाने की शिकायत मिली तो दुकान बर्खास्त कर दी जाएगी। डीएम ने कहा कि कोटेदार ईमानदारी से काम करें। डीएम ने कहा कि कोटेदार ईमानदारी से काम करें अन्यथा कोटेदार के साथ पूर्ति निरीक्षक की भी एफआईआर की जाएगी। डीएम ने एसडीएम, डीएसओ और पूर्ति निरीक्षकों से कहा कि राशन की दुकानों की नियमित जांच करें। हरेक दुकान में सीसीटीवी लगवाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन



डीएम ने कोटेदारों से कहा कि अपने गांवों में लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। गोदाम में राशन उठाते समय घटतौली मिले तो कोटेदार उन्हें अवगत कराएं। गोदाम प्रभारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम ने राशन व्यवस्था से वंचित पात्रों को जोड़ने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि वह हर महीने हरेक ब्लाक के पांच गांवों का भ्रमण करेंगे। राशन, स्वच्छता, स्कूल, टीकाकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क आदि की जांच की जाएगी। जहां भी कमी पाई गई वहां कठोरतम कार्रवाई होगी। बैठक में डीएसओ निर्मलेंदु कुमार और सूचना अधिकारी रुपेश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दुकान बर्खास्त कर दोनों की होगी एफआईआर
-कोटे की दुकानों में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश
-डीएम ने कोटेदारों की ली क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed