फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   30 objections came regarding the determination of the examination center

परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर आईं 30 आपत्तियां

Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
30 objections came regarding the determination of the examination center
बांदा। बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में प्रस्तावित जनपद के 63 केंद्रों में 30 आपत्तियां आईं हैं। ज्यादातर दूरी और विद्यालय क्षमता को लेकर हैं। कुछ सेंटरों ने परीक्षा कराने से भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि संसाधन और स्टाफ की कमी है। विभाग आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 40,208 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 21,255 व इंटरमीडिएट के 18,953 परीक्षार्थी हैं। जनपद में परीक्षा के लिए 63 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गईं थीं।
विज्ञापन

जो आपत्तियां आई हैं उनमें 4 आपत्तियां दूरी को लेकर, 8 आपत्तियां विद्यालय की क्षमता पर और एक ने केंद्र न बनाने की दलील दी है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि आपत्तियों को निस्तारण करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही केंद्र निर्धारण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed