फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   3 more corona, number of infected crossed 8

तीन और कोरोना संक्रमित

Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
3 more corona, number of infected crossed 8
बांदा। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुुरुवार को लगातार तीसरे दिन तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें एक युवती लखनऊ में आइसोलेट है। इन्हें मिलाकर पिछले तीन दिनों के अंदर अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या आठ हो गई।
विज्ञापन

तीसरी लहर में संक्रमितों की यहां शुरूआत 4 जनवरी को दो संक्रमित पाए जाने से हुई। इनमें कांस्टेबल और भाजपा नेता शामिल थे। अगले दिन तीन संक्रमित पॉजिटिव पाए गए। यह भी बांदा शहर के निवासी हैं। गुरुवार को देर शाम मिली सूचना के मुताबिक दो अन्य संक्रमितों में एक पीडब्ल्यूडी कालोनी का 45 वर्षीय और दूसरा बांदा शहर का 24 वर्षीय युवक है। सभी संक्रमितों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

उनके परिजनों और पड़ोसियों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। उधर, शहर के मढ़िया नाका की 30 वर्षीय युवती लखनऊ गई थी। वहां जांच में उसे संक्रमित पाया गया। उसे वहीं आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 15 से 18 वर्ष उम्र के किशोरों के चल रहे टीकाकरण अभियान में चार दिन तक मात्र 7 फीसदी हो सका है। 1,26,203 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 8569 किशोरों ने पहली डोज लगवाई है। उधर, कोविड की जांच (सैंपलिंग) भी जारी है। गुरुवार को 2406 लोगों की जांच की गई। इसे मिलाकर अब तक जनपद में 12 लाख 90 हजार 912 लोगों की जांच की जा चुकी है। सीएमओ डा.वीके तिवारी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को पहला डोज देने का लक्ष्य 12,91,454 था। इसमें अब तक 11,62,479 लोग पहला डोज ले चुके हैं। यह लक्ष्य का 90 फीसदी है। 6,71,611 लोगों ने दूसरी डोज भी ले ली है। यह लक्ष्य का 52 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed