फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   3.23 arab ke vikaas kaaryon ka lokaarpan

3.23 अरब के विकास कार्यों का लोकार्पण

Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
3.23 arab ke vikaas kaaryon ka lokaarpan
बांदा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य द्वारा विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के रखे गए शिलाप? - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को यहां जीआईसी ग्राउंड में तीन अरब 23 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 346 करोड़ रुपये की लागत से जिले की 10 सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में गरीबी के खिलाफ जंग चल रही है। बांदा में विकास कार्य नहीं रुकेंगे। यहां के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार का खजाना खुला हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर बाद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से लगभग ढाई घंटे देरी से यहां आए मौर्य ने पीडब्ल्यूडी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई योजनाओं के लोकार्पण और शिलापटों का अनावरण किया। यहां बनाए गए भव्य पंडाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड में गरीबी के खिलाफ जंग चल रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर इसके उदाहरण हैं। इनसे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन का मॉडल जो नजर आ रहा है वो भाजपा सरकार ने साकार किया है। पूरे बुंदेलखंड के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन

हर घर में नल योजना से गरीब परिवार को भी शुद्ध पेयजल मिलेगा। प्रदेश की सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा कि उनके नेतृत्व में जितने काम हुए हैं वह पूर्व के 60 वर्षों में नहीं हुए। 9 करोड़ किसानों को सम्मान निधि और 8 करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। कहा कि आयुष्मान योजना में 60 करोड़ गरीबों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कहा कि प्रदेश सरकार माफियाओं और गुंडों पर लगाम लगा रही हैं। मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने नारा दिया कि 100 में 60 हमारा, बाकी में बंटवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ारी, रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed