फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   29 thousand women travel free in buses in Mandal

मंडल में 29 हजार महिलाओं ने बसों में की फ्री यात्रा

Sun, 22 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
29 thousand women travel free in buses in Mandal
बांदा। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में रविवार की देरशाम तक चित्रकूटधाम मंडल की 29 हजार महिलाओं ने फ्री यात्रा की। मध्य रात्रि तक यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 50 हजार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बस स्टैंड में बहनों की खासी भीड़ रही। बसों के आते ही महिलाएं सीट के लिए टूट पड़ती थीं। मंडल में परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर 394 बसों का बेड़ा लगाया है। दो दर्जन से अधिक बसों के फेरे बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि सुबह 4 बजे से महिलाओं ने रोडवेज में डेरा डाल लिया था। सवारी अधिक होने पर अतर्रा, तिंदवारी व महोबा मार्ग में तीन-तीन बसें गईं। क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि रविवार की शाम तक मंडल में 35 हजार लोगों ने यात्रा की। इनमें 29 हजार महिलाएं शामिल हैं। बताया कि हर परिचालक को निर्देश दिए गए हैं कि मध्य रात्रि तक कटे-टिकट पर महिलाओं को गंतव्य तक छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में किसी प्रकार का किराया न लिया जाए। उधर, एआरएम परमानंद ने बताया कि बसों में बगैर मास्क यात्रियों को मास्क दिए गए। बसों में ज्यादातर महिलाएं मास्क नहीं लगाए थीं। परिचालकों को भी मास्क लगाकर टिकट बनाने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed