{"_id":"5cdc546fbdec22074b0a92ed","slug":"28-couples-tied-in-a-pavilion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंडप तले दांपत्य सूत्र में बंधे 28 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंडप तले दांपत्य सूत्र में बंधे 28 जोड़े
Wed, 15 May 2019 11:33 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Wed, 15 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्यावासी वैश्य समाज के सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे जोड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्यावासी वैश्य विवाह समिति के तत्वावधान में एक ही मंडप तले आयोजित सामूहिक विवाह यज्ञ में 28 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन
प्रागी तालाब रामलीला परिसर में मंगलवार सुबह से शुरू हुए सामूहिक विवाह के आयोजन देर रात तक चले। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, कानपुर तथा सीमावर्ती मध्य प्रदेश के वर-वधुओं के विवाह हुए। सात फेरे लेने से पहले वर-वधुओं का परिचय हुआ। समाज के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया गया। वर माला की शुरुआत मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और सीता के प्रतीकात्मक विवाह से हुई। संचालन यज्ञ संयोजक सीए विजय गुप्ता ने करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य खर्चीली शादियां और फिजूलखर्ची रोकना है।
विज्ञापन
प्रत्येक जोड़े को विधायक प्रकाश द्विवेदी की ओर से साइकिल भेंट की गई। कर्वी नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने 51 हजार रुपये दिए। आयोजन समिति के प्रचार मंत्री बीके गुप्ता ने बताया कि विदाई के समय पर्याप्त बर्तन जेवर और अन्य सामग्री दी गई। फतेहगंज की ग्राम प्रधान कुमारी सारिका गुप्ता ने कहा कि समाज की युवतियां परिवार को मजबूत करें और समाज को उत्कर्ष में पहुंचाने के लिए आगे आएं। सामूहिक विवाह समारोह में अध्यक्ष संतोष गुप्ता (जारी वाले), निदेशक किशनबाबू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महामंत्री रामकृपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, गोरेलाल, स्वप्निल गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता (बबेरू) आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन