{"_id":"5f9ef8768ebc3eb8670bf121","slug":"26-corona-infected-including-inspector-general-of-police-banda-news-knp5918785104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: पुलिस महानिरीक्षक समेत 26 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: पुलिस महानिरीक्षक समेत 26 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बांदा। नवंबर की शुरुआत में ही कोरोना कहर बढ़ गया है। कई दिनों के बाद एकमुश्त 26 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मंडल के पुलिस महानिरीक्षक और उन्हीं के यहां की 14 वर्षीय किशोरी भी है। कोरोना से 59 वर्षीय व्यापारी की मौत भी हो गई।
इसे मिलाकर जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है। 24 घंटे के अंदर 20 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। अब तक 2449 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। अब 157 सक्रिय मरीज हैं।
पिछले कई दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर रही थी, लेकिन रविवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें पुलिस महानिरीक्षक और 8 महिलाएं भी हैं। 8 वर्षीय व 4 वर्षीय दो बालक भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
शहर के कालूकुआं में 2, बलखंडी नाका, मर्दननाका, श्रीनाथ विहार, छोटी बाजार में 1-1 और जौरही, पनगरा, नरैनी, नरौली, ऐंचवारा, मुरवल, कोनी, कोनी का पुरवा व मटौंध में 1-1 तथा ओरन, तिंदवारी में 2-2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
उधर शहर के रामलीला रोड निवासी व्यापारी की शनिवार की शाम मेडिकल कालेज में मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह 22 अक्तूबर से मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। रविवार को कोरोना गाइड लाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।