फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2327 cubic meter more dump found sand, penalty of 25.94 lakh

2327 घनमीटर अधिक डंप मिली बालू, 25.94 लाख की पेनल्टी

Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
2327 cubic meter more dump found sand, penalty of 25.94 lakh
बांदा। खनिज विभाग की जांच में 2327 घनमीटर बालू का अधिक भंडार (डंप) मिलने पर डीएम अनुराग पटेल ने भंडारणकर्ता को 25.94 लाख रुपये की नोटिस जारी की है। एक सप्ताह के अंदर शुल्क जमा न करने पर भंडार की स्वीकृत अनुमति निरस्त कर प्रतिभूति राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील के पपरेंदा गांव में 1.2250 हेक्टेयर भूमि में एक लाख घनमीटर बालू भंडारण की खनिज नियमावली के तहत अनुमति दी गई थी। यह तीन फरवरी 2023 तक के लिए स्वीकृत किया गया। खान निरीक्षक ने दो जुलाई को बालू भंडारण की जांच की। यहां 67,500 घनमीटर बालू का भंडार मिला। जबकि 65,173 घनमीटर पोर्टल पर अपलोड पाया गया। ईएमएम-11 के बिना 2327 घनमीटर बालू अधिक पाई गई।
विज्ञापन

निरीक्षक की रिपोर्ट पर डीएम ने भंडारणकर्ता लखनऊ के रायबरेली रोड निवासी विनोद कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। भंडारणकर्ता ने स्पष्टीकरण में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराने का पुन: अनुरोध किया। डीएम इस मांग को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जारी नोटिस में भंडारणकर्ता को अतिरिक्त बालू की रायल्टी 150 रुपये प्रति घनमीटर की दर से 3,49,050 रुपये और खनिज मूल्य 17,45,250 रुपये तथा पांच लाख शुल्क सहित कुल धनराशि 25,94,300 रुपये जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मूल चालान की प्रति उनके कार्यालय में पेश करने को कहा। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में राशि जमा नहीं की गई तो भंडारण लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed