फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   निजी स्कूलों पर सांसद मेहरबान, चौथाई निधि दी दान

निजी स्कूलों पर सांसद मेहरबान, चौथाई निधि दी दान

Sun, 24 Mar 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों पर सांसद मेहरबान, चौथाई निधि दी दान
बांदा। सांसद हो या विधायक अपनी निधियों से प्राइवेट स्कूलों को दिल खोलकर राशि जारी करते हैं। सांसद को प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपये सांसद निधि के रूप में मिलते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने पांच साल में अपनी निधि से बांदा जिले में करीब 9 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च किए। शेष पैसा उन्होंने चित्रकूट जिले को जारी किया। इसमें लगभग एक चौथाई पैसा जिले के प्राइवेट स्कूल-कालेजों को दिया गया। यह पैसा स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खातों में भेजा गया।
विज्ञापन


सांसद और विधायकों का अपनी निधियों से निजी स्कूलों के प्रति खास लगाव रहता है। निजी स्कूलों को हर वर्ष लाखों रुपये जारी करते हैं। मौजूदा सांसद भी कुछ इसी राह पर रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में वर्ष 2014-15 से वर्ष 2017-18 तक (पांच वर्ष) में बांदा जिले के करीब 25 स्कूल-कालेजों को सवा दो करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने पहले वर्ष 2014-15 में चार निजी स्कूलों को 40 लाख 95 हजार और दूसरे वर्ष 2015-16 में छह स्कूलों को 69 लाख 55 हजार, वर्ष 2016-17 में सात स्कूलों को 67 लाख और अंतिम वर्ष 2017-18 में सर्वाधिक आठ स्कूलों को 47 लाख 49 हजार रुपये जारी किए।


सांसद द्वारा स्कूलों को निधि से दी गई राशि
वर्ष 2014-15 : स्वर्गीय केपी शास्त्री इंटर कालेज (बदौसा) 10 लाख रुपये, इंटर कालेज (तिंदवारा) 10 लाख रुपये, पार्वती महिला महाविद्यालय (बरुआ स्योढ़ा) 15 लाख रुपये, संस्कृत महाविद्यालय (बिसंडा) 5.95 लाख रुपये।

वर्ष 2015-16 : शिशु सदन जूनियर हाईस्कूल (खुरहंड) 15 लाख रुपये, राजकुमार डिग्री कालेज (अरथरा, बबेरू) 15 लाख रुपये, सुखदेव सिंह डिग्री कालेज (बबेरू) 10 लाख रुपये, पूजांजलि विद्या मंदिर (अतर्रा) 4.55 लाख रुपये, इंटर कालेज (तिंदवारा) 15 लाख, बूटूबाई इंटर कालेज (अतर्रा) 10 लाख रुपये।

वर्ष 2016-17 : बुंदेलखंड इंटर कालेज (डिंगवाही) 10 लाख रुपये, पार्वती महिला महाविद्यालय (बरुआ स्योढ़ा) 10 लाख रुपये। सरस्वती शिशु मंदिर (बांदा) 8.5 लाख रुपये। स्व. चंद्रशेखर पांडेय महाविद्यालय (खम्हौरा) 17 लाख रुपये, सरस्वती शिशु मंदिर (बबेरू) 8 लाख रुपये, रामकिशुन पटेल पब्लिक स्कूल (लालपुर, नरैनी) 5 लाख रुपये, विवेकानंद इंटर कालेज (नरैनी) 8.5 लाख रुपये।

वर्ष 2017-18 : सीताराम भोलानाथ हायर सेकेंडरी स्कूल (गर्गपुर) 8.50 लाख रुपये। विद्या मंदिर इंटर कालेज (बबेरू) 9 लाख रुपये, राजकुमार सिंह महाविद्यालय (अरथरा, बबेरू) 6 लाख रुपये, एचएएल इंटर कालेज (इंदिरा नगर, बांदा) 6 लाख रुपये, दीना नाथ पांडेय महाविद्यालय (बदौसा) 9 लाख रुपये, जय नीलकंठ स्कूल (कालिंजर) 3 लाख रुपये, राजकुमार डिग्री कालेज (अरथरा, बबेरू) 5.99 लाख रुपये, स्वामी रामेत्रम बालिका इंटर कालेज (तिंदवारा) 4.20 लाख रुपये।

कुछ स्कूलों ने कई बार पाई निधि
बांदा। सांसद निधि का लाभ जिले के मात्र 21 निजी स्कूल-कालेजों को मिल सका। इनके अलावा तीन स्कूल ऐसे हैं जिन्हें दो या तीन बार तक सांसद निधि मिली है। सर्वाधिक तीन बार राजकुमार डिग्री कालेज (अरथरा, बबेरू) को निधि मिली। इसके अलावा तिंदवारा इंटर कालेज और पार्वती महिला महाविद्यालय को दो-दो बार निधि हासिल हुई। ब्यूरो

99 परियोजनाओं के लिए दी निधि
बांदा। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने अपनी निधि से बांदा जिले में कुल 99 कार्यों के लिए पैसा जारी किया। इनमें 65 परियोजनाएं पूरा हो जाना बताई गई है। 34 पर काम चल रहा है। वर्ष 2014-15 में 19, वर्ष 2015-16 में 22 वर्ष 2016-17 में 24 और वर्ष 2017-18 में 34 परियोजनाओं के लिए निधि जारी की। ब्यूरो


हमीरपुर सांसद ने तिंदवारी को दिए 1.25 करोड़
बांदा। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने अपने संसदीय क्षेत्र में शामिल बांदा जिले के तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में करीब सवा करोड़ रुपये जारी किए। उनकी निधि में वर्ष 2015-16 में 50 लाख और वर्ष 2017-18 में 75 लाख रुपये तिंदवारी क्षेत्र को मिले। इस पैसे से 20 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं। इनमें 15 पूरी हो चुकी हैं और पांच पर काम चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed