{"_id":"5c6af795bdec227391007c28","slug":"21550514069-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौतरफा पाक विरोधी प्रदर्शन, शहीदों को श्रद्धासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौतरफा पाक विरोधी प्रदर्शन, शहीदों को श्रद्धासुमन
विज्ञापन
बांदा। पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी है। साथ ही पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन भी नहीं थम रहे। सोमवार को चौथे दिन भी पूरा दिन प्रदर्शनों में नारे गूंजते रहे।
आकांक्षा समिति, हार्पर महिला क्लब और अखिल भारतीय महिला क्षत्राणी सभा ने संयुक्त रूप से हार्पर क्लब परिसर में कैंडल जलाकर दो मिनट मौन के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सावित्री सिंह सिसौदिया, शमीम बानो, सीमा सिंह आदि शामिल रहीं। उधर, जन अधिकार मंच ने भी चिल्ला रोड स्थित कार्यालय से अशोक लाट तक कैंडेल मार्च निकाला और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। शिवशरण कुशवाहा सहित बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्र पाल वर्मा, जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद राजपूत, डा.अवनेंद्र, रामसागर नीरज, रविकांत कुशवाहा आदि शामिल रहे। लव एन केयर पब्लिक स्कूल (बंसल कंपाउंड) में बच्चों ने स्कूल स्टाफ के साथ मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक मनु बंसल भी शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की अध्यक्षता में विभागीय कर्मियों की शोकसभा में घटना की निंदा की गई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक माह का निश्चित भत्ता शहीद कर्मियों के परिवारों को देने का संकल्प लिया। उधर, जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अपना एक दिन का वेतन शहीद परिवारों को देने की घोषणा की। प्राचार्य आरके गुप्ता शामिल रहे। छात्र नेता आयुष त्रिपाठी अर्पित की अगुवाई में युवाओं ने कैंडल जुलूस निकाला। अमृतांश पांडेय, शिव द्विवेदी आदि शामिल रहे।
इनसेट
-------
कस्बों और गांवों में भी विरोध प्रदर्शन जारी
नरैनी/ओरन। नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव में ग्रामीणों ने कैंडेल जुलूस निकालकर पाक का पुतला फूंका। मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, रामजी तिवारी, विनोद द्विवेदी, प्रद्युम्न द्विवेदी, कामता अवस्थी, प्रहलाद तिवारी, हरी मिश्रा, सत्यम मिश्रा, श्रीकांत तिवारी, शिवशंकर अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
ओरन में मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। कैंडेल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, साकेत बिहारी शिवहरे, विवेक द्विवेदी, अरुण कुमार, बबलू पांडेय, रामबाबू त्रिपाठी, आशू, धीरज गुप्ता, राधेश्याम साहू, राम सिंह यादव आदि शामिल रहे।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मरका गांव में ग्रामीणों ने पाक विरोधी प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंका। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डा.सुरेश कुमार, कैप्टन रामगोपाल यादव, पंचम गर्ग, राकेश निषाद, दीपक, बच्चा, पंकज, राजकुमार, विनोद सिंह आदि शामिल रहे। फतेहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक डढ़वा मानपुर में प्रधान कुमारी सारिका गुप्ता की अगुवाई में जूनियर हाईस्कूल छात्र-छात्राओं, थाना स्टाफ, जीआईसी स्टाफ सहित भाजपा नेता गुलाबचंद्र गुप्ता आदि ने पाक विरोधी जुलूस निकाला। पीएचसी में समापन हुआ। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
-----------